Yuva Udyami Vikas Yojana 2025: हमारे देश में ऐसे बहुत से युवा हैं जिनका सपना है कि उनका खुद का बिजनेस हो। जिससे बेरोजगारी कम कर सकें साथ ही अपने रोजगार के साथ अन्य लोगों को भी रोजगार दे सके परंतु, उनके पास बिजनेस शुरू करने के लिए अच्छी पूंजी नहीं होने के कारण यह सपना सपना ही रह जाता है, परंतु इस सपने को साकार करने के लिए हमारी सरकार ने एक स्कीम को चालू की है जो कि आज के समय में बहुत धूम मचा रही है। इस स्कीम के साथ जुड़कर युवा अपने खुद का बिजनेस शुरू करने का सपना साकार कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना का नाम “मुख्यमंत्री युवा विकास अभियान” है। इस योजना के तहत जो युवा अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं वे अपना ₹5 लाख तक का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। सरकार इस योजना में ब्याज मुक्त लोन प्रदान कर रही है। इस लोन की कोई भी गारंटी भी नहीं देनी होगी। साथ ही आपको पहले 6 महीने तक इसकी EMI भरने की भी कोई भी आवश्यकता नहीं है। इस लोन को अपने समय रहते चुका दिया तो सरकार आपको और अधिक लोन भी प्रदान करेगी।
Yuva Udyami Vikas Yojana 2025 की सबसे खास बात यह है कि अगर आप अधिक पढ़े लिखे भी नहीं है तो भी Yuva Udyami Vikas Yojana 2025 का लाभ उठा सकते हैं। अगर आप मात्र 8वीं पास हैं तो सरकार द्वारा आपको इस वजह का लाभ दिया जाएगा। इस योजना कलम मिलेगा। योजना के तहत कुछ प्रतिबंध उद्योगों के अलावा 650 से भी अधिक बिजनेस शुरू करने का मौका प्रदान करेगी। Yuva Udyami Vikas Yojana 2025
Power of SIP: 1 year 10,000 – 20 year 1,00,00,000 | Start your investment journey
व्यापार ही क्यों करें
अगर आप भी ये सोचते हैं कि हम भी व्यापार क्यों करें? हम एक नौकरी से भी अपना जीवन यापन कर सकते हैं तो आपको बता दें कि तो नौकरी से आप सिर्फ अपना जीवन यापन कर सकते हैं और जब तक देश में नौकरी देने वाले नही होंगे तो लोगों को नौकरी कहाँ से मिलेगी। अगर आप व्यापार में आएंगे तो आप अपने साथ अन्य लोगों को भी रोजगार प्रदान करेंगे। जिससे देश की बेरोजगारी की समस्या खत्म होगी।
साथ ही अगर आप नौकरी करेंगे तो आपका परिवार या फिर बच्चा नौकरी फिर शुरू से ही शुरू करेगा, परंतु आप बिजनेस करेंगे तो आपके बाद आपकी आने वाली पीढ़ी वहीं से स्टार्ट करेगी। जहां से आप छोड़ेंगे साथ ही अगर आप व्यापार करना चाहते हैं तो इसे आपको अगर मुनाफा हुआ तो सरकार को भी टैक्स मिलेगा, जिससे हमारा देश भी विकास करेगा, हालांकि बिजनेस करना नौकरी से कहीं ज्यादा मुश्किल है परंतु इसमें आप खुद के मालिक रहेंगे। इसमें आजादी रहेगी जिस आप पैसे के साथ-साथ इज्जत शोहरत भी कमा सकते हैं।
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना क्या है?
Yuva Udyami Vikas Yojana 2025: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई की गई यह Yuva Udyami Vikas Yojana 2025 उत्तर प्रदेश के युवाओं को खुद के पैरों पर खड़े होने के सपने को साकार करने के लिए शुरू की गई है। इस योजना के तहत 21 से 40 वर्ष के युवाओं को ₹500000 तक का ब्याज मुक्त लोन प्रदान करने की व्यवस्था की गई है। Yuva Udyami Vikas Yojana 2025 के तहत प्रतिवर्ष ₹100000 युवाओं को लोन प्रदान किया जाएगा। योजना के तहत आप अपने व्यापर करने के सपने को साकार कर सकते हैं। योजना के तहत आप 650 से भी अधिक योजना शुरु करने का विकल्प है। जिसमें से आप अपनी रूचि के अनुसार योजना शुरू कर सकते हैं।

Yuva Udyami Vikas Yojana 2025 की मुख्य बातें क्या है?
- उत्तर प्रदेश युवाओं को अच्छी ट्रेनिंग के साथ खुद का बिजनेस शुरू करने के लिए प्रेरित करना।
- 21 से 40 साल की युवाओं को बिजनेस स्थापित करने में सहायता प्रदान करना।
- ₹100000 से भी अधिक युवाओं को हर साल व्यापार और 10 साल में 10 लाख युवाओं को स्वरोजगार का अवसर प्रदान करना।
- योजना के तहत पहले चरण में 5 लाख तथा अन्य चरण में 10 लाख कानून प्रदान करना।
- सरकार की ओर से परियोजना लागत का 10% मार्जिन मनी सब्सिडी के रूप में भी प्रदान किया जाएगा।
Yuva Udyami Vikas Yojana 2025 में कितना पैसा मिलाता है?
प्रथम चरण | दूसरा चरण |
5 लाख रुपये तक की परियोजना को मंजूरी | पहले चरण का लोन चुकाने के बाद दूसरे चरण में लोन प्रदान किया जायेगा |
आपको 4.50 लाख रुपये तक का लोन मिल सकेगा | 10 लाख तक की परियोजना लागत को मंजूरी दे दी जाएगी |
4 साल तक 100% ब्याज पर छूट, गारंटी मुक्त लोन प्रदान किया जायेगा | जो कि पहले चरण में लिए लोन का दोगुना या 7.5 लाख रुपये तक होगा |
कैटेगरी के हिसाब से मार्जिन मनी खुद आपको खुद इकठ्ठा करनी होगी | 3 साल के लिए ब्याज में 50% सब्सिडी भी प्रदान की जाएगी |
6 महीने तक पैसा लौटाने की जरूरत नहीं | यूपी सरकार की ओर से 3 साल तक CGTMSE कवरेज भी प्रदान किया जायेगा |
CGTMSE कवरेज: यूपी सरकार की ओर से 4 साल तक दिया जाता है | – |
Yuva Udyami Vikas Yojana 2025 के लिए मार्जिन मनी कितनी है?
Yuva Udyami Vikas Yojana 2025: पहले चरण के अंतर्गत लाभार्थी को परियोजना लागत का कुछ भाग खुद से जमा कराना होगा। हालांकि कैटेगरी के हिसाब से यह मार्जिन मनी तय की गई है। उत्तर प्रदेश के कुछ जिले भी हैं, जिन्हें इसमें लाभ दिया गया है।
श्रेणी | मार्जिन मनी |
General | 15% |
OBC | 12.5% |
SC/ST/दिव्यांग/पिछड़ा वर्ग | 10% |
चित्रकूट, चंदौली, फतेहपुर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती, बहराइच | 10% |
Eligibility Criteria for Yuva Udyami Vikas Yojana 2025
Yuva Udyami Vikas Yojana 2025: अगर आपकी भी अंदर बिजनेस को शुरू करने का जज्बा है तो आप भी इस योजना के साथ सहायता से अपना खुद का बिजनेस शुरू कर सकते हैं इस योजना के पात्रता की सारी जानकारी हमने चरण दर चरण नीचे बताइए।
- आवेदक उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
- आवेदक की उम्र 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- युवा कम से कम 8वीं क्लास पास होना चाहिए।
- आवेदक ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के अंतर्गत ट्रेनिंग ली हो जैसे कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, कौशल विकास योजना, ODOP ट्रेनिंग योजना, SC/ST ट्रेनिंग योजना इत्यादि।
- किसी मान्यता प्राप्त शैक्षिक संस्थान से स्किल संबंधी सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।
Yuva Udyami Vikas Yojana 2025 Important Document
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- आधार कार्ड की फोटो कापी
- आय प्रमाण पत्र
- परियोजना रिपोर्ट
- जिस बैंक से लोन ले रहे हैं, उसकी स्टेटमेंट या पासबुक के पहले पेज कि फोटो कापी
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू होगा तो)
- पैन कार्ड
- कौशल प्रमाण पत्र
- Self Declaration Form
- ग्रामीण क्षेत्र से हैं तो सरपंच, अगर शहरी क्षेत्र से हैं वार्ड पार्षद से प्रमाण पत्र
Yuva Udyami Vikas Yojana 2025 Online Regitration
Yuva Udyami Vikas Yojana 2025 Online Regitration: अगर आप भी इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे दी गई प्रक्रिया में हमने स्टेप बाय स्टेप बताया है, जिसे फॉलो करके आप इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं और योजना का लाभ ले कर अपने सपनों को एक नहीं उड़ान दे सकते हैं।
Step 1
- Yuva Udyami Vikas Yojana 2025 के लिए आवेदन करने से पहले Registration करना होगा।
- इसलिए आपको MSME Portal पर Visit करना पड़ेगा।
- अब आपके सामने Portal का Home Page खुलकर आ जाएगा, जहां New User Registration के विकल्प पर क्लिक करें।
- Plan में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना का चयन करें।
- फिर अपना आधार नंबर दर्ज करें और Validate पर क्लिक करें।
- अब आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक OTP भेज दिया जाएगा, जिसे वेरीफाई करें।
- नीचे बॉक्स में नाम जन्मतिथि, पिता का नाम अपने आप ही आ जाएगा।
- अब मोबाइल नंबर जिला और ईमेल चुने तथा कैप्चा कोड डालकर Submit कर दें।
Step 2
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपका यूजर आईडी और पासवर्ड बन जाएगा अब इसी पोर्टल पर लॉगिन करें।
- लोगिन करने के बाद आप अपना पासवर्ड बदल ले और नया पासवर्ड बना ले जो कि आपको याद रहे।
- अब यूजर आईडी ऑनलाइन पासवर्ड से पुणे लॉगिन करें।
- लोगिन करने के बाद आपके मोबाइल पर ओटीपी आएगा जिसे भरते ही आपके सामने फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
Step 3
- पूरे फॉर्म में तीन चरणों में आपको जानकारी भरनी है।
- प्रथम चरण में आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी को दर्ज करना है। इसमें आपका नाम पिता का नाम, जन्मतिथि, आधार कार्ड से अपने आप दर्ज हो जाएगा।
- इसमें आपको अपनी जाति, शैक्षणिक योग्यता, वोटर आईडी, स्थाई पता के साथ अन्य दी हुई जानकारी को दर्ज करनी है।
Step 4
- अगले चरण में आपको आप जो बिजनेस शुरू करना चाहते हैं। उस परियोजना का विवरण दर्ज करें।
- ऊपर Check CBIL Score का विकल्प होगा, उसे पर क्लिक करके अपने CBIL Score दर्ज करते हैं।
- आप जो काम शुरू करना चाहते हैं या फिर जो Product या Service देना चाहते हैं उसे चुने।
- अपने काम के बारे में संपूर्ण जानकारी यहां दर्ज करें और आपको कितनी पूंजी की आवश्यकता है उसे दर्ज करें।
- आपकी प्लांट या फिर मशीनरी के लिए कितना खर्च आएगा और सीसी लिमिट कितनी है यह भी दर्ज करें।
- अगर बिजनेस से संबंधित ट्रेनिंग सर्टिफिकेट है तो उससे भी दर्ज करें। अगर ट्रेनिंग नहीं ली तो इस बॉक्स को खाली भी छोड़ सकते हैं।
Step 5
- अब अगले चरण में आपको बैंक की जानकारी दर्ज करनी है।
- अब जिस बैंक में लोन लेना चाहते हैं पहले उसे बैंक में जाकर बैंक मैनेजर से परामर्श ले लें
- और उसे बैंक में अपना सेविंग या करंट अकाउंट खुलावा लें।
- आप इस बैंक के खाते की पूरी जानकारी यहां दर्ज करें।
- अब आपकी बैंक खाते में कितना पैसा है। उसकी भी जानकारी आपको दर्ज करनी होगी। आपकी बिजनेस के लिए जितनी भी मार्जिन मनी की जरूरत है उतना पैसा आपके खाते में होना अनिवार्य है।
- उदाहरण के रूप में अगर आपको ₹500000 की आवश्यकता है तो आपके खाते में 15% यानी की 75000 आपके खाते में होने अनिवार्य हैं। बाकी का लोन आपको मिल जाएगा।
- अब Consent पर टिक करके Submit पर क्लिक कर दें।
- मांगे गये सभी आवश्यक दस्तावेज को स्कैन करके अपलोड कर दें। प्लॉट एवं मशीनरी का फॉर्म में प्रिंट आउट निकालकर उसे भी भर कर अपलोड कर दें।
इस प्रकार से आपका Yuva Udyami Vikas Yojana 2025 Online Regitration पूर्ण हो जाएगा विभाग के अधिकारियों द्वारा सत्यापित करने के बाद आपके खाते में लोन भेज दिया जाएगा